गाजियाबाद। वसुन्धरा क्षेत्र में अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे ट्रैक्टर एक बार फिर हादसे का कारण बने। तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे एक ट्रैक्टर ने सड़क पर जा रही बलोने कार को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इस दुर्घटना में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार लोगों को गंभीर चोट आयी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षेत्र में कई ट्रैक्टर बिना आवश्यक अनुमति, फिटनेस और सुरक्षा मानकों का पालन किए खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से इनके चालकों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे “मौत के सौदागरों” पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। लोगों ने

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन बेलगाम मौत के सौदागरों पर प्रशासन कब तक लगाम लगाएगा? क्या किसी और बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है, या फिर समय रहते कठोर कदम उठाकर लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी?
